न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या की एक बैठक संघ के सभागार में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष पारस नाथ पाण्डेय ने किया। अधिवक्ता राकेश तिवारी के प्रस्ताव पर हुई बैठक में न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के कार्य व्यवहार की निंदा की गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा 10:30 बजे ही गैर जमानती वारंट का आदेश पारित करने पर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए विधि व्यवस्था के विपरीत बताया।बैठक में एल्डर्स कमेटी के पूर्व सदस्य हेमन्त त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष राज कपूर सिंह, धनुष श्रीवास्तव, अधिवक्ता राम शंकर तिवारी, प्रदीप चौबे, गिरीश तिवारी, चंदन सिंह, सोमनाथ तिवारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा निर्धारित समय से पूर्व जारी किए गए एनबीडब्लू के आदेश को विधि व्यवस्था के विपरीत बताया।
मजिस्ट्रेट द्वारा कई अधिवक्ताओं व वादकारियों के प्रति लगातार अपमानित किया गया है। उनके न्यायालय के बहिष्कार एवम् जिला जज तथा हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से शिकायत करने की मांग किया।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पारस नाथ पाण्डेय ने व्यवस्था देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत का एक सप्ताह के लिए बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही कहा कि यदि एक सप्ताह में उनके कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो आगे भी बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में मंत्री विपिन मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री राम शंकर यादव, अधिवक्ता नलिन लोचन सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, ललित मोहन श्रीवास्तव सहित काफी सख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
Leave a comment