चुनाव की घोषणा के बाद से बंद था यह आयोजन
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा के बाद यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया था।
गुरुवार से यह कार्यक्रम फिर से शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश से आए लोगों से सीएम ने समस्याएं जानीं। मालूम हो कि यह कार्यक्रम लखनऊ में रोजाना होता है। सीएम प्रदेश में होते हैं तो वह एक घंटा जनता के साथ मिलते हैं। यदि वह गोरखपुर में होते हैं तो वहां जनता दर्शन कार्यक्रम करते हैं।
Leave a comment