Home मुख्य समाचार नई सरकार बनाने से पहले मंथन में जुटी भाजपा
मुख्य समाचारनई दिल्ली

नई सरकार बनाने से पहले मंथन में जुटी भाजपा

Share
Share

जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा की अहम बैठक, कई नेता मौजूद


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा केंद्र में अपनी सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुटी है। इसके लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। एनडीए के घटक दलों के बाद गुरुवार को भाजपा नेताओं ने मंथन किया। एनडीए के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक बुलाई गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।


इस बैठक में गठबंधन पार्टियों का मंत्रिमंडल में स्थान से लेकर पार्टियों के नेताओं के चयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर एनडीए की शुक्रवार को बैठक होने की संभावना है। जल्द ही नई सरकार के शपथ लेने की संभावना है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गठबंधन पार्टियों के साथ एक बैठक की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...