विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिलाओं को किया जागरूक
बहराइच l मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बशीरगंज निकट नोवा हॉस्पिटल बहराइच में सूक्ष्म लघु उद्यम मध्यम विभाग के द्वारा प्रायोजित तथा यूपीकान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण समन्वयक नागेश कुमार पटेल की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम हो रहा है जिसका आज समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री समय प्रसाद मिश्रा द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्रों को वितरित किया गया। विशिष्ट अतिथि निदा जावेद रही। मास्टर ट्रेनर रुचि वर्मा चांदनी वर्मा तथा सोनाली ने महिलाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके बताए, कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षार्थियों के लिए उत्तम खाने की व्यवस्था है। व्यवस्थापक अंबरीश गुप्ता ने कहा की प्रशिक्षण के बाद अपना काम शुरू करें। ब्लॉक प्रमुख ने सभी को कामयाब होने की शुभकामनाएं दी। नागेश पटेल ने कहा की सभी को जीवन में कामयाब होने का एक अवसर आता है। और हम सभी को कामयाबी के लिए प्रयास जरूर करें जो इस बात समझ लिया कामयाबी उसी की हो जाती। इस मौके पर प्रशिक्षण टीम से राहुल वर्मा, अनुराग चौधरी, फिज़ा जावेद तथा सौम्य गुप्ता के साथ समस्त प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।
Leave a comment