Home कौशांबी कौशाम्बी में राज्यपाल के आगमन को लेकर थुलगुला में तैयारियां लगभग पूरी हो गई है ,
कौशांबी

कौशाम्बी में राज्यपाल के आगमन को लेकर थुलगुला में तैयारियां लगभग पूरी हो गई है ,

Share
Share

सिराथू । विकास खंड कड़ा के थुलगुला में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को लगभग पूरी तैयारियां कर ली हैं। 

बताया जाता है विकास खंड कड़ा के थुलगुला में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगमन शुक्रवार को होगा जहां राज्यपाल महोदया द्वारा आंगनबाड़ी को सम्मानित करेंगी साथ ही अन्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है । गुरुवार को थुलगुला के परिसदीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में टेंट एवं स्वास्थ्य , पूर्ति , शिक्षा विभाग , आंगनबाड़ी विभाग सहित दर्जनों विभागो को स्टॉल आदि लगाए जा रहे है साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा राज्यपाल के स्वागत को लेकर रंगोली बनाई गई है । कार्यक्रम की तैयारी व सुरक्षा के मद्देनजर डीएम सुजीत कुमार , एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव , मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर कमियों को पूरा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए । इसके अलावा खुफिया विभाग को भी लगाया गया है, ताकि राज्यपाल के आगमन पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा , खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...