Home कौशांबी शैक्षिक नवाचार के लिए जनपद के दो शिक्षक प्रयागराज में हुए सम्मानित सुमन कुशवाहा वा मनमोहन सिंह चौहान को मिला सम्मान,
कौशांबी

शैक्षिक नवाचार के लिए जनपद के दो शिक्षक प्रयागराज में हुए सम्मानित सुमन कुशवाहा वा मनमोहन सिंह चौहान को मिला सम्मान,

Share
Share

शिक्षा से संस्कार तक विषय पर सारस्वत पैलेस में आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यशाला,

शिक्षकों ने पीपीटी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की किया प्रस्तुतिकरण

सिराथू l तहसील के परिषदीय स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समय समय पर नवाचारी  शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा प्रयागराज व स्वप्रेरित शिक्षक समूह एडुस्टफ के सामूहिक प्रयास से नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और कक्षा कक्ष में उसके प्रयोग के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन बढ़ाने के लिए प्रयागराज के सारस्वत पैलेस में दो दिवसीय राज्य स्तरीय  कार्यशाला शिक्षा से संस्कार तक  का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शैक्षिक मंथन के लिए पूरे प्रदेश से 140 नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद कौशांबी से भी नेवादा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा व सिराथू ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय कादीपुर के सहायक अध्यापक मनमोहन सिंह चौहान को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज ने आमंत्रित किया। बुधवार और गुरुवार को आयोजित हुई कार्यशाला में जनपद के दोनों शिक्षकों ने अपने अपने स्कूलों में स्वयं के द्वारा कराए जा रहे नवाचारों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। इसके साथ ही बच्चों में नवाचार के प्रयोग से बढ़ने वाले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विस्तारपूर्वक सभी से साझा किया। शिक्षकों के द्वारा किए गए प्रयास व प्रस्तुतिकरण को देखकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक दिनेश सिंह व आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के प्राचार्य स्कंद शुक्ला ने प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज राजेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...