देवरिया। जनपद के लार थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने रफ्तार गैंग के शातिर अपराधी नीतेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से नीतेश यादव घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश नीतेश सोशल मीडिया पर अपनी रील डालकर वायरल करता था।
यह मुठभेड़ लार थाना क्षेत्र के सहजोर गांव के पास बुधवार सुबह हुई। पुलिस को सूचना मिली थी रफ्तार गैंग का बदमाश नीतेश यादव सहजोर आने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। रोड पर पहुंचे नीतेश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीतेश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार पर उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक नीतेश यादव पर लूट, हत्या का प्रयास व अन्य घटनाओं के 11 मुकदमें दर्ज हैं। वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। जनपद में दहशत का माहौल बना रखा था। पुलिस को लंबे समय से नीतेश की तलाश थी।
Leave a comment