Home बस्ती बस्ती : कप्तानगंज बिजली उपकेंद्र पर सक्रिय हुए दलाल
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : कप्तानगंज बिजली उपकेंद्र पर सक्रिय हुए दलाल

Share
Share

कप्तानगंज (बस्ती)। स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर दलाल सक्रिय हैं। सरकार ने किसानों को खेती की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए किसानों को सरकार द्वारा जारी बेबसाइड पर आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।


आनलाइन आवेदन करने के लिए किसानों को पहले बकाया बिजली का बिल जमा करना पड़ रहा है। बकाया बिजली बिल जमा होने पर ही आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बकाया बिजली का बिल जमा करते समय बिल में कुछ छूट मिल रही है। इस छूट के नाम पर किसानों को लाइनमैन के पास अवर अभियंता (जेई) द्वारा भेज दिया जाता है। लाइनमैन किसानों को बकाया बिजली बिल में भारी छूट देने के नाम पर उगाही कर रहे है। उगाही में लाइनमैन दलाल की भूमिका निभा रहे हैं। बिजली बिल और मीटर रीडिंग सही करने के नाम पर भी खेल चल रहा है। लाइनमैन की मांग पूरी नहीं करने पर बिजली बिल और मीटर रीडिंग को सही करने में तरह-तरह का नियम जेई एवं लाइनमैन द्वारा किसानों को बताए जा रहे हैं। इससे किसान व दूसरे उपभोक्ता परेशान होकर लाइनमैन की मांग पूरी कर देते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...