सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को नगर पंचायत इटवा में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत बनाई जा रही सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सडक़ की लंबाई और चौड़ाई की नाप करवाई।
इसके साथ ही सडक़ निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को भी जांचा। निर्माण कार्य स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली। सस पर ने कड४ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा को 10 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया।
Leave a comment