देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में सोमवार को बरहज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 71 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 63 प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आये प्रकरणों की मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगी। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। आवेदनकर्ता से फीडबैक भी लिया जाएगा। डीएम ने सभी फरियादियों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े हुए प्रकरणों की सुनवाई की। ïइस अवसर पर डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अंगद यादव, सीओ आदित्य कुमार, तहसीलदार अरुण यादव, डीएसओ संजय पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Leave a comment