लखनऊ व्यापार मंडल के कैंट युवा परिषेत्र व्यापार मंडल के पदाधिकारी नियुक्त
लखनऊ। तालकटोरा रोड आलमबाग में गुरुवार को कैंट युवा परिषेत्र व्यापार मंडल की पहली परिचय और पद चयन बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने की। बैठक में युवा व्यापारी के साथ वरिष्ठ व्यापारी नेताओ को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
वरिष्ट महामंत्री पवन मनोचा ने बताया कि कैंट परिक्षेत्र में युवा व्यापार मंडल का गठन करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ. गिरीश कुमार, चेयरमैन अन्नू पटेल, वॉइस चेयरमैन मनमोहन सिंह मोनी, वरिष्ठ महामंत्री सचिन चड्ढा, महामंत्री कुश अरोड़ा, ïरोहित पंजवानी, रुबल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष हिमांशु सोनी, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह (रवि), संगठन मंत्री पीयूष सहता, संयुक्त मंत्री आदित्य दुआ, मीडिया प्रभारी बंटी वर्मा, वरिष्ठ मंत्री अभय मिश्रा और विवेक सक्सेना को नियुक्त किया गया।
परिचय-चयन बैठक में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, अध्यक्ष तालकटोरा कुमारी जी, महामंत्री तालकटोरा जितेंद्र कनोजिया, कैंट युवा के मोहम्मद शादाब, लव अरोड़ा, पीयूष नागपाल, मनोज रहनदानी, संजीव चौरसिया, अमित बात्रा, अजय, संजू , सलमान, कृष्णा, अशोक कुमार, रोहित शेट्टी, अनु मौर्य, विक्की भाटिया, विक्की कालरा, राहुल अरोड़ा, आनंद, कपिल यादव, मुदित चावला आदि उपस्थित रहे।
Leave a comment