Home देवरिया देवरिया : सभासद प्रतिनिधि की हत्या का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन
देवरियामुख्य समाचार

देवरिया : सभासद प्रतिनिधि की हत्या का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन

Share
Share

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सेंधवार महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

देवरिया। सभासद प्रतिनिधि की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बरारी प्रथम में ग्रामीण ने शव को सडक़ पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए मौके पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की २४ घंटे में गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।


मालूम हो कि दो जुलाई को वर्तमान सभासद के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जानकारी परिजन आननफानन में देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कई दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपेंद्र सिंह की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मृतक के घर पर कोहराम मच गया।

परिजनों ने जहर देहकर उपेंद्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसकी जानकारी होने पर सेंथवार महासभा के लोग मृतक के घर पहुंचने लगे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सेंथवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि उनके पति को दूधनाथ मणि और अमरमणि ने जहर दिया है। उन लोगों द्वारा पहले से ही धमकी दिया जा रही थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...