Home बस्ती बस्ती : 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन से ग्रामीणों को लगता है डर
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन से ग्रामीणों को लगता है डर

Share
Share

घरों के ऊपर से गुजरी लाइन हटाने की मांग, डीएम व सीएम से शिकायत

चिलमा बाजार (बस्ती) विद्युत उपकेंद्र कुसौरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत नरहरपुर के राजस्व गांव भटपुरवा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है बिजली विभाग की लापरवाही कभी भी गांव के लोगों पर भारी पड़ सकती है। 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के तार ग्रामीणों की जान के दुश्मन बने हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि घरों के ऊपर से गुजरे 11000 वोल्ट लाइन के तारों को हटाया जाएं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों अवगत कराया है।


ग्राम पंचायत नरहरपुर के राजस्व गांव भटपुरवा में 11000 वोल्ट की लाइन का खम्मा टूट गया है। इसकी चपेट में आने से गरीब मजदूर राजाराम का सीमेंट का शेड भी टूट गया है। बिजली सप्लाई लगभग 10 दिनों से बन्द है। भटपुरवा राजस्व गांव में घरों के बीच 11000 वोल्ट की लाइन गुजरी है। आंधी व बारिश के दौरान 11000 वोल्ट का तार पेड़ और घरों पर छू जाता है। इससे ग्रामीणों को खतरा बना रहता है। बिजली विभाग 10 दिनों से पूरे गांव की बिजली काटकर सो गया है। इस संबंध में कुसौरा के अवर अभियंता से जानकारी करने के लिए उनके मोबाइल पर कॉल की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...