Home बाराबंकी सीएमओ दफ्तर घेरने की तैयारी में जुटी संयुक्त युवा सेवा समिति
बाराबंकीमुख्य समाचारलखनऊ

सीएमओ दफ्तर घेरने की तैयारी में जुटी संयुक्त युवा सेवा समिति

Share
Share

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज में पदाधिकारियों की बैठक


लखनऊ। भ्रष्टाचार व अवैध वसूली के विरोध में 16 जुलाई को सीएमओ कार्यालय बाराबंकी का घेराव करने की तैयारी को लेकर संयुक्त युवा सेवा समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने त्रिवेदीगंज के बजरंग धर्मकांटा पर एक बैंठक की।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित व महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है। इस सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के नाम पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। दवा के साथ जांच व डिलेवरी के नाम पर बाराबंकी के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों पर वसूली की जा रही है। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में समिति ने १६ जुलाई को बाराबंकी के सीएमओ कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
बैठक में संयुक्त युवा सेवा समिति के संरक्षक विवेक कुमार वर्मा, संस्थापक एवं अध्यक्ष कुलदीप कुमार पटेल, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, महेश वर्मा प्रधान, गिरजा शंकर वर्मा, धर्मेन्द्र पटेल, आनंद वर्मा अन्नू भैया, दुर्गेश कुमार, अखिलेश पटेल, हर्षित पटेल, अंकित पटेल के साथ कई युवा मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता समिति के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत ने की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...