Home नई दिल्ली भारत-रूस सबंधों की लिखी गई नई इबारत : आईसीसीआई
नई दिल्लीमुख्य समाचार

भारत-रूस सबंधों की लिखी गई नई इबारत : आईसीसीआई

Share
Share

प्रधानमंत्री की यात्रा से प्रगाढ़ होंगे दोनों देशों के रिश्ते

नई दिल्ली। इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) का मानना है कि प्रधानमंत्री की रूस की यात्रा से नई इबारत लिखी गई है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंध तो बढ़े ही हैं, साथ ही व्यापार में नई संभावनाएं भी पैदा होंगी।
इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट डॉ. कैलाश बिहारी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री की रूस यात्रा के दौरान कई घोषणाएं की गईं जो भारतीय हितों के अनुकूल हैं। रूस में दो नए वाणिज्यिक दूतावास खोलने का एलान किया गया है। इससे रूस में हमारी गतिविधि और तेजी से बढ़ जाएगी। कारोबार, पर्यटन आदि से जुड़े कामकाज में इजाफा होगा।
डॉ. कैलाश बिहारी सिंह ने कहा कि भारत और रूस का आपसी कारोबार दोनों देशों को काफी करीब ला चुका है। भुगतान की समस्या है जिसका हल भी निकाला जाएगा। निश्चित तौर पर रूस पर प्रतिबंधों के बावजूद आपसी सहयोग से आगे बढऩे लिए कई समझौते हुए हैं।
इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिंडेट ने कहा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रिश्तों में और गर्माहट आई है। विज्ञान प्र्रौद्योगिकी और पीपुल टु पीपुल कॉन्टैंक्ट यानी आम लोगों के स्तर पर आपसी संबंध को आगे बढ़ाने पर रजामंदी के नजरिए से देखा जाएगा। रूस पर लगे प्रतिबंधों की वजह से आने वाली दिक्कतों के लिए भारत का आपसी सहयोग जारी रहेगा। इससे दोनों देशों के बीच नई इबारत लिखी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...