लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के विरोध में संयुक्त युवा सेवा समिति 16 जुलाई को बाराबंकी में सीएमओ कार्यालय का घेराव करेगी। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष कुलदीप कुमार पटेल ने बताया कि इस मुद्दे पर पहले भी बाराबंकी के जिलाधिकारी और सीएमओ को समिति की ओर से ज्ञापन दिया। इसके बाद भी भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की गई। इसलिए समिति ने 16 जुलाई को बाराबंकी के सीएमओ कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
Leave a comment