Home मुख्य समाचार भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे होनहार बच्चे : जितेंद्र बहादुर सिंह
मुख्य समाचारलखनऊ

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे होनहार बच्चे : जितेंद्र बहादुर सिंह

Share
Share

जूनियर प्रीमियर लीग के विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ी पुरस्कृत


लखनऊ। यहां क्रिकेट खेल रहे बच्चे भारत के भविष्य हैं। क्रिकेट के प्रति इनकी निष्ठा एवं जुनून से लगता है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जूनियर प्रीमियर लीग की टीमों के होनहार बच्चे जरूर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेंगे।


उक्त बातें सोमवार को सीएसडी सहारा क्रिकेट स्टेडियम में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जूनियर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करते हुए उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जूनियर प्रीमियर लीग के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मैं भी अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।


उन्होंने स्टेडियम के कोच आसिफ रजा खान को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे। मैच में विजेता टीम ने २० ओवर में १३३ रन बनाएं। उप विजेता टीम २० ओवर में ११३ रन पर सिमट गई। बल्लेबाज करन को मैन ऑफ मैच और बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। अंश को बेस्ट गेंदबाज एवं प्रिंस पटेल को बेस्ट राइजिंग क्रिकेटर का अवॉर्ड प्रदान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...