Home बस्ती बस्ती : बंजर भूमि पर लगा महुआ का पेड़ काटने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : बंजर भूमि पर लगा महुआ का पेड़ काटने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई

Share
Share

कुदरहा (बस्ती)। कप्तानगंज वन रेंज के ग्राम पंचायत कोप में बंजर भूमि लगा महुआ का पेड़ काटने के मामले में ग्राम प्रधान जानकी देवी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है ।


बंजर भूमि पर लगा महुआ का पेड़ ग्राम प्रधान जानकी देवी बिना परमिट के कटवा रही थीं। यह देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महुआ की कटी लकड़ी को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की है। वन सुरक्षा प्रभारी/उड़ाका दल ने बताया कि ग्राम पंचायत कोप में महुआ का एक पेड़ बिना परमिट के काटा जा रहा था। पेड़ बंजर भूमि पर लगा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर ग्राम प्रधान जानकी देवी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...