Home बस्ती बस्ती : ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को मिला महिंद्रा सरपंच सम्मान
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को मिला महिंद्रा सरपंच सम्मान

Share
Share

कप्तानगंज (बस्ती)। विकासखंड कप्तानगंज की ग्राम पंचायत नयकापार में महिंद्रा सरपंच सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह को बेहतर कार्य करने पर महिंद्रा सरपंच सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह एवं प्रतिनिधि मंटू सिंह ने ग्राम पंचायत में नाली, खड़ंजा, आरसीसी सेंटर, इंटरलॉकिंग कार्य, आरसीसी रोड आदि का निर्माण कराया है। महिंद्रा कंपनी द्वारा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई।


महिंद्रा सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कंपनी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम पंचायतों में अच्छे कार्य करने के लिए किया जा रहा है। ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिंह ने पंचायत के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सरपंच सम्मान समारोह में सेल्स मैनेजर भास्कर सिंह, संदीप कुमार, शलील, प्रधान प्रतिनिधि मंटू सिह, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय सिंह, अरविन्द सिंह, हेमेन्त सिंह, राम सेवक चौधरी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...