Home बहराइच ट्रक-कार में भिड़ंत, तीन की मौत, चार घायल
बहराइचमुख्य समाचारलखनऊ

ट्रक-कार में भिड़ंत, तीन की मौत, चार घायल

Share
Share

बहराइच के नानापारा क्षेत्र में हुआ हादसा


बहराइच। जिले में नानपारा-बहराइच हाईवे पर शनिवार सुबह एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलोंं को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।


यह हादसा नानपारा क्षेत्र में मटेरा चौकी से कुछ दूर अमरिया गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक बहराइच की ओर से जा रहे ट्रक और नानपारा की ओर जा रही कार में सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रूपईडीहा क्षेत्र के सुजौली बाबा कुट्टी निवासी नौशाद (25), ग्वाल उर्फ मोहम्मद हामिद (60) और मोहम्मद आरिफ (70)की मौके पर मौत हो गई। हाशिम (45), अर्श (10) पुत्र नौशाद, अरसा बानो (5) पुत्री नौशाद और खादिम (12) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा कि कार सवार एक ही परिवार के लोग शादी समारोह से बलरामपुर से घर लौट रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...