Home अयोध्या अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह
अयोध्यादेशप्रयागराजमुख्य समाचारलखनऊ

अयोध्या और प्रयागराज में बनेगा अतिविशिष्ट राज्य अतिथि गृह

Share
Share

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की, देखा डिजाइन


लखनऊ। रामनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में प्रदेश सरकार अतिथि गृहों का निर्माण कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं और साज-सज्जा आदि के संबंध में शुक्रवार को प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।


मुख्यमंत्री आवास पर राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि राममंदिर बनने के बाद अयोध्या में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल के साथ देश-दुनिया से कई विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो रहा है। इनके प्रवास के लिए सुरक्षा व सुविधा के साथ गेस्ट हाउस की जरूरत है। प्रयागराज में भी एक अतिथि गृह बनाया जाना जरूरी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर्यटन विभाग की भूमि अतिथि गृह के लिए उपयुक्त होगी। करीब 3.50 एकड़ क्षेत्र में अतिथि गृह बनाया जा सकता है। भवन की ऊंचाई रामभूमि मंदिर से अधिक नहीं होगी। प्रयागराज में लगभग 10,300 वर्ग मीटर एरिया में प्रस्तावित अतिथि गृह महर्षि दयानंद मार्ग पर होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...