कौशांबी। जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के नौडिया के ग्रामीण एक हफ्ते से एक खूंखार जंगली जानवर से सहमे थे। इस जानवर के डर से ग्रामीण भीषण गर्मी में भी घरों के बाहर सोने से डरते थे। किसानों ने डर के चलते खेत को तरफ जाना बंद कर दिया था।
ग्रामीणों के मुताबिक सप्ताह भर पूर्व जंगली जानवर को करेंटी गांव के कुछ लोगों ने खदेडक़र नौडिया की तरफ भगाया था। इस जानवर ने हफ्तेभर में गांव के कई जानवरों को नुकसान पहुंचाया जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत थी। मंगलवार रात को गां के कुछ लोगों ने घर की छतों से देखा कि जंगली आबादी में घुस आया है। जानकारी पर ग्रामीण रात में ही एकत्र होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर जंगली जानवर को तलाशने लगे।
पूरी रात सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगली जानवर को ढूंढने का प्रयास किया पर वह नहीं मिला। बुधवार सुबह भदवा गांव के पास चरी के खेत में होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और जंगली जानवर को घेरकर मार डाला। इसके बाद पेड़ से लटका दिया।
Leave a comment