Home कौशांबी पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश की गई

गोरखपुर.  खजनी क्षेत्र में रविवार को स्कूल से घर लौटे 10 वर्षीय बच्चे वैभव वर्मा का अपहरण कर हत्या कर शव पड़ोसी के घर के बेसमेंट में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पड़ोसी सर्वेश शर्मा उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर बच्चे का शव बरामद कर लिया।

    ऐसे गायब हुआ था वैभव

27 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे पिता हनुमान वर्मा वैभव को नवल्स एकेडमी स्कूल से लाकर घर छोड़ गए थे। दादी द्रौपदी देवी के अनुसार वैभव ने कपड़े बदलकर साइकिल निकालते हुए कहा “एक राउंड लगा कर आता हूं” और घर से निकल गया। दोपहर 2:07 बजे वह घर के पीछे सीसी रोड पर साइकिल से जाता सीसीटीवी में दिखा, लेकिन वापस नहीं लौटा। आधे घंटे बाद उसकी साइकिल गली के आखिर में लावारिस मिली और एक चप्पल पास के खेत में पड़ी मिली।

CCTV ने खोला राज

परिवार ने पुलिस को सूचना दी। CO खजनी मनीष कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह टीम के साथ तलाश में जुटे। जांच में पड़ोस के एक CCTV में दोपहर 2:32 बजे आरोपी सर्वेश शर्मा उर्फ बिट्टू खेत से होते हुए हाथ में कुछ फेंकते दिखा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह गुमराह करता रहा, फिर SSP डॉ. कौस्तुभ की स्पेशल साइकोलॉजिकल टीम के सामने उसने अपराध कबूल किया।

    फिरौती के लिए की हत्या

SSP ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा आरोपी धनाढ्य परिवार से मोटी रकम वसूलना चाहता था। उसने वैभव को प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्चे के शोर मचाने पर उसने उसे जमीन पर पटक कर घुटने से सीना दबाकर गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर अपने घर के बेसमेंट में भारी गद्दे के नीचे छिपा दिया। इसी वजह से पहली तलाशी में शव नहीं मिला।

      आक्रोश में बंद रहा बाजार

शव मिलने की सूचना पर आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों ने खजनी-सिकरीगंज मार्ग 12 बजे से 4 बजे तक जाम कर दिया। सैकड़ों महिलाएं थाने में घुस गईं। मौके पर पहुंचे DM दीपक मीणा और SSP ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बाद में प्रशासन ने आरोपी के मकान को सील कर दिया।

SSP ने कहा कि लखनऊ से एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल का सीन रीक्रिएट कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। DM के आदेश पर मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...