लखनऊ से सटे बाराबंकी की घटना
लखनऊ। राजधानी से लगे बाराबंकी जनपद में पुलिस कर्मियों ने बुधवार शाम एक एसडीएम की गाड़ी से नीली बत्ती और हूटर उतार दिया। इसमामले के तूल पकडऩे पर एसएसआई और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
गाड़ी पीसीएस अधिकारी मधुमिता सिंह थी बाराबंकी के रामनगर तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात मधुमिता कार्रवाई के समय गाड़ी में नहीं थीं। उसमें उनकी बहन बैठी थी।
बाराबंकी शहर के लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहे के पास बुधवार शाम शहर कोतवाली के एसएसआई वीके शर्मा और आवास विकास चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अयोध्या की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम लिखी एक गाड़ी आई तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकवा लिया।
सरकारी गाड़ी पर लगी नीली बत्ती और हूटर को पुलिस कर्मियों ने उतरवा दिया। कुछ ही देर में इसका वीडियो वायरल होने लगा। इसकी शिकायत एसडीएम ने डीएम से की। इसके बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसएसआई और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Leave a comment