Home अयोध्या अवध विवि का स्वालंबी भारत अभियान के मध्य हुआ एमओयू
अयोध्यामुख्य समाचार

अवध विवि का स्वालंबी भारत अभियान के मध्य हुआ एमओयू

Share
Share

एमओयू से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे : कुलपति


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत् शिक्षा विभाग तथा स्वालंबी भारत अभियान अयोध्या के बीच एमओयू किया गया। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में मंगलवार को कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र व स्वावलंबी भारत अभियान के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव के मध्य समझौता ज्ञापन प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए गए।


कुलपति ने बताया कि इस एमओयू से विद्यार्थियों में उद्यमिता व स्वालंबन की प्रवृत्ति विकसित होगी और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों में उद्यमिता की ओर बढ़ावार देने के लिए अनुबंध किया गया है। मौके पर प्रो. शैलेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, स्वदेशी जागरण मंच के दिलीप कुमार उपाध्याय और विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव दिनेश मौर्य मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...