रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात
रायबरेली। जिले के लालगंज क्षेत्र के विजई का पुरवा मजरे लोदीपुुर उतरावां गांव में एक महिला ने रविवार को अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। महिला को मानसिक रोगी बताया जा रहा है।
यह घटना गांव के रतीभान यादव के घर में हुई। पहली पत्नी के बच्चे न होने पर रतीभान ने आठ साल पहले सोनी (35) से दूसरी शादी की थी। सोनी के दो बच्चे रौनक यादव (5) और रिमझिम (3) थे। रविवार को रतीभान अपनी बहन के साथ उसके घर गया था। रतीभान की उसकी पहली पत्नी खेत गई थी। वह खेत से दोपहर बाद घर पहुंची तो सोनी का शव पंखे के हुक में बंदे फंदे से लटक रहा था। सोनी के दोनों बच्चे मृत पड़े थे।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गर्स। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ एसपी व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी नवीन कुमार का कहना है कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रोगी थी। उसके पति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Leave a comment