बाराबंकी। जिले के रामनगर क्षेत्र में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिडं़त हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच-छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
यह घटना रामनगर क्षेत्र के कटियारा गांव में हुई। एक खेत की मेड को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में सहजराम (50) की मौत हो गई। अन्य पांच-छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Leave a comment