Home अयोध्या अवध विवि : योग की शपथ के साथ विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी
अयोध्यामुख्य समाचार

अवध विवि : योग की शपथ के साथ विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी

Share
Share

अयोध्या के महंत, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने ली योग की शपथ

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए ऑनलाइन योग शपथ में हिस्सा लिया। वहीं दूसरी ओर नाका हनुमानगढी के महंत ने भी मन्दिर में लोगों को ऑनलाइन योग की शपथ दिलाई।


योग शपथ का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने योग के प्रति संकल्प लेकर काफी संख्या लोगों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट के लिए जागरूक किया। विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान दिलाने व उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के मार्गदर्शन में ऑनलाइन योग शपथ के लिए विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं लोगों को व्यक्तिगत योग की शपथ दिलाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आवासीय परिसर के फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो. शैलेन्द्र कुमार, बीफार्मा समन्वयक डॉ. अनिल कुमार, डीफार्मा समन्वयक डॉ. सिंधु सिंह व नाका हनुमानगढ़ी में प्रौढ़ सतत शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र मिश्र की मौजूदगी में महंत रामदास द्वारा काफी संख्या में लोगों को शपथ दिलाई गई।


वहीं परिसर के कर्मचारियों ने भी शपथ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर योग के प्रति संकल्प लिया। इस मुहिम को शिक्षकों में डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. विमल कुमार, कुणाल अगम, विनीत भारती, विष्णु प्रसाद यादव, प्रभा मंजरी और दीपा यादव सहित अन्य संकाय के सदस्यों ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। वहीं कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा एवं नामांकन राजेश पाण्डेय व विभागीय कर्मचारियों में डॉ. राजेश सिंह, रवीन्द्र पाण्डेय, कृष्णा, संतराम, हरीश, संजीव श्रीवास्तव, दिलीप, अंशुमान, डॉ0 आदित्य सिंह, शरीफ, प्रदीप, पंकज, शुभम, शिवानी, राजीव, रामजी, सुरेन्द्र, रामजनक, राजेन्द्र, श्यामजी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने योग का संकल्प लेते हुए शपथ ली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...