संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
लखनऊ। राजधानी की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों ने उनका निस्तारण कराया।
लखनऊ की सदर तहसील पहुंचे डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने कहा कि सभी विभाग पिछले समाधान दिवस के प्रकरणों के निस्तारण का सत्यापन शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात करके करें। उन्होंने समाधान दिवस में आईं शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए।
Leave a comment