लखनऊ। भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं। बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे पत्र में कहा था कि प्रदेश भीषण गर्मी व लू की चपेट में है। ऐसे में विद्यालयों को 18 जून से खोलना उचित नहीं होगा। इसके साथ शिक्षकों के तबादले भी हो रहे हैं। इसके चलते परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक की जाएं।
Leave a comment