Home अयोध्या रामजन्मभूमि वाद के अधिवक्ता पर हमला, दो नामजद
अयोध्यामुख्य समाचार

रामजन्मभूमि वाद के अधिवक्ता पर हमला, दो नामजद

Share
Share

अयोध्या। रामजन्मभूमि वाद के अधिवक्ता रहे तरुणजीत वर्मा पर कैंट क्षेत्र के जमथरा बंधे के पास मंगलवार की देर शाम बोलेरो सवार लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


छोटी देवकाली के बेगमपुर निवासी अधिवक्ता तरुणजीत वर्मा का आरोप है कि मंगलवार को वह पत्नी के साथ बाटी वाले बाबा के बंधे से जमथरा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बोलेरो सवार लोगों ने गाड़ी का दरवाजा अचानक खोल दिया, जो उनकी गाड़ी में लड़ गया। उन्होंने नाराजगी जताई तो बोलेरो सवार लोग उतर गए और उनके ऊपर हमला कर दिया। जमथरा बंधे के पास रहने वाले राम व सूरज ने जान से मारने की नियत से बल्ली से वार किया। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी की सजगता से वह बाल-बाल बचे। पुलिस का कहना है कि आरोपी राम व सूरज के खिलाफ प्राणघातक हमला व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...