Home कौशांबी जिला जेल में महिला बंदी ने दिया बेटी को जन्म, गूंजे सोहर गीत
कौशांबीमुख्य समाचारलखनऊ

जिला जेल में महिला बंदी ने दिया बेटी को जन्म, गूंजे सोहर गीत

Share
Share

कार्यक्रम आयोजित कर बेटी का किया गया नामकरण

कौशाम्बी। जिला जेल मे निरुद्ध एक महिला बंदी ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म पर जेल प्रशासन ने उसके नामकरण का कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाया है। महिला बंदी के नवजात को गिफ्ट भी दिये गए। इस दौरान सामाजिक संगठन की महिलाओं एवं महिला बंदियों ने सोहर गीत गाए और अपनी खुशी का इजहार किया। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने बच्ची का नामकरण भी किया।

जिला जेल की महिला बैरक मेंं महिला माया देवी पत्नी मंगल थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट निरुद्ध है। पुलिस ने उसे एक फरवरी 2024 को पकड़ कर जेल में दाखिल किया था। गिरफ्तारी के दौरान महिला चार माह की गर्भवती थी।

जेल की महिला बैरक में बंद माया ने 25 दिन पहले एक कन्या को जन्म दिया है। जेल में किलकारी गूंजने की बात जेल प्रशासन ने बड़े अफसरों को दी। आला अधिकारियों ने महिला बंदी के मातृत्व सुख को बढ़ाने के लिए जेल में एक नामकरण समारोह का आयोजन करने का निर्देश दिया।

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जेल मैनुवल के अनुसार नामकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन एवं जेल प्रशासन ने मिलकर महिला बंदी की बेटी के जन्म का उत्सव मनाया है। महिलाओं ने जेल की चारदीवारी के भीतर सोहर गीत भी गाया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्ची का नाम कारण कर उसे मानवी नाम दिया है। जेल की मनोदशा को उबारने के लिए कार्यक्रम में बच्ची व उनकी मां को उपहार भेंट कर उसके साथ खुशियां बांटी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...