गाजीपुर। मऊ के विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिला कारागार से पैतृक आवास मुहम्मदाबाद फाटक लाया गया। शाम पांच बजे फाटक से वह कालीबाग स्थित कब्रिस्तान गए। वहां चालीसवां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ा।
इसके बाद शाम छह बजे कड़ी सुरक्षा बीच जिला कारागार ले जाए गए। विधायक अब्बास अंसारी 12 जून तक जिला कारागार में रहेंगे। इस दौरान सुबह नौ बजे अपने घर जाएंगे और शाम को छह बजे कारागार लौट आएंगे। 12 जून की रात को ही उन्हें कासगंज जेल भेज दिए जाने की उम्मीद है।
Leave a comment