आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने दर्ज कराया था केस
कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक स्कूल के प्रिंसिपल को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस पर पीडि़ता के परिजनों ने केस दर्ज कराया था। की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले को अरेस्ट किया था,वही मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह अरेस्ट कर लिया है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने वाले युवक राजू सिंह को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही थीं। रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी देवेन्द्र मिश्रा पुत्र तीरथ प्रसाद मिश्रा निवासी पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी वर्तमान पता मेहता डिग्री कॉलेज के सामने भरवारी थाना कोखराज को गिरफ्तार कर लिया।
Leave a comment