Home कौशांबी साथियों संग गंगा स्नान करने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
कौशांबीमुख्य समाचार

साथियों संग गंगा स्नान करने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

Share
Share

कौशाम्बी के कोखराज क्षेत्र में संदीपन घाट पर हुआ हादसा


कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में गंगा नदी के संदीपन घाट पर रविवार सुबह साथियों संग गंगा स्नान करने गया एक युवक नदी में डूब गया। इसकी जानकारी होने पर नाविक ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश की जा रही थी।


कोखराज थाना क्षेत्र के नोडिया निवासी अरविंद कुमार (16) पुत्र संगम लाल, अनिल कुमार (16) पुत्र गब्बर सिंह, रिशु कुमार (16) पुत्र कंधई लाल निवासी ककोढा, वंश (16) पुत्र राम नारायण निवासी ककोढा, वासु (18) वर्ष पुत्र किसन व दीपक कुमार (15) पुत्र त्रिलोकी रविवार की सुबह संदीपन घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए थे।

इस दौरान अरविंद कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूबने लग। यह देख अन्य लडक़ों को नाव वाले ने बचाया है लेकिन अरविंद कुमार गहरे पानी में डूब गया है। सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंच गयी और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...