Home उन्नाव इंस्पेक्टर की कार में ट्रक ने मारी टक्कर
उन्नावमुख्य समाचारलखनऊ

इंस्पेक्टर की कार में ट्रक ने मारी टक्कर

Share
Share

हादसे में इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल

उन्नाव। जनपद के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अटिया टोल टैक्स के पास प्राइवेट इनोवा क्रिस्टा कार से सुल्तानपुर से दबिश देकर औरास लौट रहीं  औरास इंस्पेक्टर की कार में बिहार से नोयडा जा रहे मांस लादकर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें औरास इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल हो गए इंस्पेक्टर औरास को इलाज के लिए लखनऊ के चरख हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

औरास इंस्पेक्टर रेखा सिंह प्राइवेट कार से सुल्तानपुर दबिश देने गई थी। दबिश में उनके साथ आसीवन थाने में तैनात सिपाही रीतेश पटेल, बेहटामुजावर थाने से पिंटू वर्मा, औरास थाने से अमित यादव, बांगरमऊ कोतवाली से एक सिपाही लेकर मुकदमें के आरोपी को पकड़ने के लिए प्राइवेट इनोवा कार से जिला सुल्तानपुर दबिश देने बृहस्पतिवार रात गई थी।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे इंस्पेक्टर औरास वपास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते औरास वपास आ रहीं थीं। तभी अटिया टोल टैक्स के पास इंस्पेक्टर औरास की कार चला रहे हरदोई जनपद के संडीला निवासी गोलू  पुत्र कैलाश को झपकी आने से पीछे से तेज रफ़्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी ।जिसमें इंस्पेक्टर औरास रेखा सिंह को सिर चोट लग गई तो वहीं साथ में गये सिपाही अमित यादव, पिंटू वर्मा, रीतेश पटेल घायल हो गए,औरास इंस्पेक्टर रेखा का इलाज लखनऊ के चरख हास्पिटल में चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...