Home अयोध्या समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपी 
अयोध्यामुख्य समाचार

समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपी 

Share
Share

अयोध्या। समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपियों को पूराकलंदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस केस पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी।

सौंदर्यीकरण के दौर से गुजर रही विकास प्राधिकरण की इस झील की मछलियां और प्रवासी पक्षियों के शिकार पर रोकथाम को लेकर महीनों से कवायद चल रही है। अब तक कई बार छापे में दर्जन भर से ज्यादा शिकारी पकड़े गए लेकिन इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नही हो पाई। जिम्मेदारी संभाल रहा वन विभाग हर बार इन्हें पुलिस के हवाले कर अपना पल्लू झाड़ लेता है। वह पैरवी के पचड़े में पड़ने से बचता रहा है। पुलिस इनका शांति भंग में चालान कर इति श्री करती आई है।

रविवार की सुबह ही वन विभाग की टीम ने ऐसे तीन शिकारियों को झील पर पकड़ा और पूरकलंदर थाने की पुलिस को जांच पड़ताल और कार्रवाई के लिए सौंपा है। उप जिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि झील की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए पूरा कलंदर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...