Home लखनऊ लखनऊ में हादसा : फ्रिज का कम्प्रेशर फटा, दुकान में लगी आग, कारोबारी की मौत
लखनऊमुख्य समाचार

लखनऊ में हादसा : फ्रिज का कम्प्रेशर फटा, दुकान में लगी आग, कारोबारी की मौत

Share
Share

लखनऊ। जिले के बख्शी का तालाब स्थित कोटवा गांव की एक किराना की दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। हादसे में दुकानदार की जलकर मौत हो गई। जानकारी पर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। हालांकि, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।


कोटवा गांव में शिव बहल मौर्या (५५) की किराने की दुकान है। हर रोज की तरह उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे दुकान खोल दी थी और अपना काम कर रहे थे तभी अचानक फ्रिज का कंप्रेशर फट जाने से दुकान में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर निजी नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया तब तक शिव बहल की जलकर मौत हो चुकी थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...