अयोध्या। तारुन-महराजगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ऐमीघाट तमसा नदी के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह अज्ञात व्यकित की हत्या कर फेंकी गयी लाश मिली।
नदी की ओर गये लोगो द्वारा लाश मिलने की सूचना के बाद एसओ तारुन ओम प्रकाश राय सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गये लेकिन लाश की शिनाख्त नही हो पायी हैं। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बताया कि आसपास के लोगो से शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। मृतक की उम्र करीब ४० साल के करीब लगती हैं। जो दाढ़ी रक्खे है। फूल सफेद शर्ट तथा जीन्स पहने हुये हैं।शर्ट खून से लथपथ हैं।
Leave a comment