अमेठी : जामो क्षेत्र के पूरे मातादीन पांडेय मजरा बर्रा गांव में घटना
अमेठी। जामो इलाके में दूल्हे के लिए सजी गाड़ी ने रविवार की शाम अधेड़ महिला को टक्कर मार दी। जख्मी महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
जामो इलाके के पूरे मातादीन पांडेय मजरा बर्रा गांव निवासी मो. इश्तियाक की बेटी की शादी थी। सुल्तानपुर जिले के रामपुर मठा गांव से उस्मान अपने बेटे आशिक अली की बरात लेकर आया था। शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थीं। इस बीच दूल्हे को लेकर आई सजी-धजी गाड़ी को चालक ने स्टार्ट कर दिया। चालक ने अचानक तेज रफ्तार से गाड़ी चला दी और नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे गांव की ही निर्माला पांडेय (49) पत्नी अरविंद प्रसाद पांडेय को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गईं।
Leave a comment