सीतापुर। जिले के कमलापुर क्षेत्र के दाऊदपुर में बोलेरो गाड़ी से 462 तोते ले जा रहे एक तस्कर को एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के उप निरीक्षक अमित तिवारी व डिप्टी रेंजर अभिषेक सिंह की टीम ने एक सूचना पर शनिवार सुबह दाऊदपुर नर्सरी के पास घेराबंदी कर बोलेरो को रोका। उसमें 462 तोत मिले। गाड़ी पर सवार रईस अहमद (39) निवासी पहाड़पुर पोस्ट महेशपुर थाना खैराबाद को टीम ने दबोच लिया। एसटीएफ के मुताबिक पीलीभीत के वन क्षेत्र से प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों को पकड़ कर उनकी तस्करी किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर बोलेरो में पिंजरों में बंद 462 तोतों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
Leave a comment