Home मुख्य समाचार राप्ती नदी में डूबे पांच बच्चे, चार को बचाया
मुख्य समाचारलखनऊ

राप्ती नदी में डूबे पांच बच्चे, चार को बचाया

Share
Share

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर मार्ग के करीब राप्ती नदी में बुधवार को नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक बच्चा डूब गया जिसकी तलाश की जा रही है।
नदी से कुछ ही दूर स्थित सिसई गांव के पांच बच्चे बुधवार दोपहर बाद नहाने पहुंचे थे। पहुंचे थे। नदी में नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए। इश्हाक (13), रूमान (13), शाबान (10), सफीक (9) और तनवीर (12) नदी में डूबने लगे। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों को जानकारी हुई। बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण नदी में कूद पड़े। उन्होंने रूमान, शाबान, सफीक व तनवीर को नदी से बाहर निकाल लिया। गहरे पानी में जाकर इश्हाक डूब गया। उसकी तलाश करने के साथ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरू कराई। नदी में जाल लगाने के साथ गोताखोरों को भी बुलाया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...