Home मुख्य समाचार लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी आदित्य मिश्रा की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
मुख्य समाचारलखनऊ

लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी आदित्य मिश्रा की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Share
Share

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दफ्तर में रियल स्टेट कारोबारी आदित्य मिश्रा की सोमवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। आदित्य का शव कुर्सी पर खून से लथपथ मिला। उनके मुंह के पास गोली लगने की बात कही गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक पिस्टल मिली। पुलिस का मानना है कि आदित्य ने आत्महत्या की है। एक सुसाइड नोट भी मिलने की बात कही जा रही है।
लखनऊ के गोसाईगंज के मलौली निवासी आदित्य मिश्रा कुछ वर्षों से रियल स्टेट का काम कर रहे थे। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में उनकी एक टाउनशिप की योजना थी। गोसाईगंज क्षेत्र में उनका एक ईंट भट्ठा भी है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे आदित्य मिश्रा पर करीब दो दशक पहले एक छात्र नेता की हत्या का आरोप भी लगा था। उस केस से बरी होने के बाद से आदित्य ने कारोबार शुरू किया। ईंट भट्ठा व अन्य कारोबार के बाद रियल स्टेट में एक बड़े प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में लगे थे। जानकार बताते हैं कि अपने प्रोजेक्ट को लेकर आदित्य कुछ तनाव में थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...