Home मुख्य समाचार अयोध्या हाईवे : नेता के समर्थकों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर
मुख्य समाचारअयोध्या

अयोध्या हाईवे : नेता के समर्थकों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर

Share
Share

अयोध्या। समाजवादी पार्टी में शामिल होने लखनऊ जा रहे एक नेता के समर्थकों ने शनिवार दोपहर अयोध्या-लखनऊ हाईवे के रौनाही टोल प्लाजा पर दबंगई की। आरोप है कि समर्थकों ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया। टोल टैक्स चुकाए बिना गाड़ियों का काफिला पार कराया।
संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से गत चुनाव में प्रत्याशी रह चुके सुबोध चंद्र यादव शनिवार को अपने काफिले के साथ अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर जा रहे थे। इस बीच रौनाही टोल प्लाजा पर उनके समर्थकों ने बिना टैक्स दिए वाहनों को जबरदस्ती निकाला। टोल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें धमकाया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
सुबोध चंद यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। यह चुनाव सुबोध हार गए थे। वे शनिवार को लखनऊ में सपा में शामिल होने गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...