Home लखनऊ बहराइच में एसएसबी जवान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
लखनऊकौशांबी

बहराइच में एसएसबी जवान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

Share
Share

बहराइच। नानपारा क्षेत्र में एसएसबी की 42वीं बटालियन के जवान रवि आर्य (32) का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि बागपत जिले के निवासी रवि ने आत्महत्या की है।
वह नानपारा क्षेत्र में अगैया स्थित एसएसबी कैंप में तैनात थे। शुक्रवार सुबह कमरे में रवि का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना एसएसबी के अधिकारियों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने जांच की। उन्होंने बताया कि जवान रवि बागपत के छपरौली गांव मिठवारा के रहने वाले थे। रवि के कमरे में उनके साथ एक जवान और रहता था। वह चुनाव ड्यूटी पर गया था। रवि रात को अपने कमरे में अकेले सोए थे। सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक रवि ने आत्महत्या की है लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसकी जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...