बाराबंकी। जिले सतरिख इलाके में शादी से पहले एक युवती घर से 50 हजार रुपये और लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उधर, शादी से पहले युवती के फरार होने से लड़के पक्ष के लोग परेशान है।
पुलिस के अनुसार सतरिख के एक गांव की 20 वर्षीय युवती की शादी तय थी। 12 मार्च को उसका तिलकोत्सव था। घर में शादी की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार शाम युवती अचानक घर से फरार हो गई। पिता ने पुलिस को बताया कि युवती अपने साथ 50 हजार रुपये और लाखों के जेवरात भी ले गई है। पुलिस का कहना है कि रवि कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Leave a comment