Home मुख्य समाचार चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा : गंगोत्री के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 श्रद्धालुओं की गई जान; 2 घायल
मुख्य समाचार

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा : गंगोत्री के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 श्रद्धालुओं की गई जान; 2 घायल

Share
Share


देहरादून । चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार को उत्तरकाशी जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सात सीटर हेलिकॉप्टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।


मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन क्तक्रञ्ज, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं। तहसीलदार भटवाड़ी, क्चष्ठह्र भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।


हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...