Home नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त की
नई दिल्ली

भारत ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त की

Share
Share

नयी दिल्ली । भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और हताश पाकिस्तान ने बुधवार रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक कम से कम 15 शहरों में सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिसे भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी।
रक्षा मंत्रालय ने गुरूवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर कहा कि सात और आठ मई की दरमियानी रात में पाकिस्तान ने उत्तरी एवं पश्चिमी भारत के अनेक सैन्य ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिनमें अवंतीपुरा , श्रीनगर , जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला , जालंधर , लुधियाना, आदमपुर, बटिंडा, चंडीगढ, नाल फलौदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियों ने नष्ट कर दिया।
मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह भारतीय सुरक्षा बलों ने समानुपातिक जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कई जगह पर वायु रक्षा प्रणाली और राडारों को निशाना बनाकर हमला किया । विश्वसनीय जानकारी के अनुसार इन हमलों में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह से नष्ट हो गयी है।
मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की नष्ट की गयी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे को बरामद किया जा रहा है जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है।
वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पार से कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुुंछ, मेंधर और राजौरी सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के फायरिंग तेज कर दी है जिसमें मोर्टारों और भारी तोपखाने का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस फायरिंग में 16 निर्दोष लोगों की जानें गयी हैं जिनमें तीन महिला और पांच बच्चे शामिल हैं। भारत ने भी विवश होकर पाकिस्तानी फायरिंग को रोकने के लिए मोर्टार और तोपखाने से जवाबी कार्रवाई की।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई तनाव बढाने वाली नहीं होगी बशर्ते कि पाकिस्तानी सेना भी संयम बरते।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...