Home मुख्य समाचार आतंकवादियोंकी कमर तोड़ कर रहेंगे …..बिहार से मोदी ने दुनिया को दिया संदेश
मुख्य समाचार

आतंकवादियोंकी कमर तोड़ कर रहेंगे …..बिहार से मोदी ने दुनिया को दिया संदेश

Share
Share


मधुबनी । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा। बिहार के मधुबनी से नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है की आतंकियों की कमर तोड़ दी जायेगी। पीएम मोदी ने कहा है की जिन भी आतंकियों ने ये हमला किया है और जिन उनके आकाओं ने जो ये हमला करवाया है उन सभी को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।


पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने कहा, “आज बिहार की धरती पर मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम उन्हें धरती के छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस संकल्प में पूरा देश एक है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।”


मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के निर्दोष लोगों की हत्या कर दी… इस घटना के बाद पूरा देश दुखी और व्यथित है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं… आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी… ऐसी सजा दी जाएगी जो इतनी बड़ी और कठोर होगी, जिसके बारे में इन आतंकवादियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...