Home मुख्य समाचार महिलाएं बहुत डरी हुई हैं, मुर्शिदाबाद हिंसा पर एनसीडब्ल्यू प्रमुख की सख्त प्रतिक्रिया, पीड़ितों से करेंगी मुलाकात
मुख्य समाचार

महिलाएं बहुत डरी हुई हैं, मुर्शिदाबाद हिंसा पर एनसीडब्ल्यू प्रमुख की सख्त प्रतिक्रिया, पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

Share
Share


कोलकाता ।  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने चिंता जताई है। गुरुवार शाम वह कोलकाता पहुंचीं और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबरें गंभीर हैं और आयोग ने इसका संज्ञान लिया है।


राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमें जानकारी मिली है कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है। वे डरी हुई हैं। हम खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और पीड़ित महिलाओं से मिलकर उनकी बात सुनेंगे।


उन्होंने बताया कि आयोग ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है, जिसमें वह स्वयं भी शामिल हैं। विजया रहाटकर आगामी तीन दिनों में हिंसा प्रभावित इलाकों मुर्शिदाबाद और मालदा का दौरा करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। हृष्टङ्ख स्थिति की पूरी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र और राज्य सरकार को सौंपेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...